बुधवार, 16 मार्च 2011

मनुवा की समझो बोली है

होली है होली है , रँगों की हमजोली है
ढोल नगाड़े मस्त बजाओ , मनुवा की समझो बोली है

टेसू फूले फागुन बोले , अमुवा के बौरों से खेले
रँगों की चादर ओढ़ाओ , ऋतुओं की आई डोली है

रँग गुलाल है होली का , और दुलार है गालों का
भीगा आँचल भीगा तन मन , भीगा लहँगा चोली है

हाथ रँगे है रँगा है जीवन , रस से देखो पगा है जीवन
एक दुकान है मीठे की , साली भी मुहँ-बोली है

देवर-भाभी साली-जीजा , रिश्ते-नाते प्यार भरे
सखी सहेली यार मिले , बात-बात में हँसी-ठिठोली है

गीत प्रीत की धुन पर नाचो , साँसों की सरगम पर नाचो
हाथ पकड़ कर दम भर नाचो , आई मस्तों की टोली है

होली है होली है , रँगों की हमजोली है
ढोल नगाड़े मस्त बजाओ , मनुवा की समझो बोली है

25 टिप्‍पणियां:

सुरेन्द्र सिंह " झंझट " ने कहा…

रस रंग में सना सुन्दर होली गीत ...
रंगपर्व होली की हार्दिक शुभकामनायें स्वीकारें |

मुकेश कुमार सिन्हा ने कहा…

holi hai holi hai.............to aa gaya sharda jee, main bhi sabdo ki holi se khud ko bhingne..:)
happy holi..!

Amit Chandra ने कहा…

शानदार। होली की शुभकामनाएॅ।

vandana gupta ने कहा…

बहुत सुन्दर्……………होली की हार्दिक शुभकामनायें।

संध्या शर्मा ने कहा…

बहुत सुन्दर…होली में मस्त रचना.……………होली की हार्दिक शुभकामनायें।

संगीता स्वरुप ( गीत ) ने कहा…

बहुत बढ़िया होली गीत ...शुभकामनायें

अरुण चन्द्र रॉय ने कहा…

होली के भाव से ओत प्रोत यह गीत उत्कृष्ट है.. आनंद आ गया पढ़ कर .. होली की शुभकामना..

Kailash Sharma ने कहा…

होली के भावों और रंगों से भरा बहुत सुन्दर गीत..होली की हार्दिक शुभकामनायें!

Sushil Bakliwal ने कहा…

होली के मनोहारी भावों से परिपूर्ण उत्तम प्रस्तुति.
होली की हार्दिक शुभकामनाएँ...

ब्लागराग : क्या मैं खुश हो सकता हूँ ?

अरे... रे... आकस्मिक आक्रमण होली का !

समय चक्र ने कहा…

होली है होली है , रँगों की हमजोली है
ढोल नगाड़े मस्त बजाओ , मनुवा की समझो बोली है

बहुत ही मनमोहक रचना ... आभार

ज्ञानचंद मर्मज्ञ ने कहा…

आद. शारदा जी,
गीत प्रीत की धुन पर नाचो , साँसों की सरगम पर नाचो
हाथ पकड़ कर दम भर नाचो , आई मस्तों की टोली है
आज तो लगता है फागुन के रंग से बच पाना मुश्किल है ,क्या रंगों का समां बंधा है !
होली की शुभकामनाएँ !

devendra gautam ने कहा…

होली के मौके पर इतना शानदार गीत कि गुनगुनाने को जी मचल उठे. तबियत खुश हो गयी शारदा जी! बधाई क़ुबूल करें.
----देवेन्द्र गौतम

डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक' ने कहा…

सुन्दर रचना!
होली की बहुत-बहुत शुभकामनाएँ!
--
वतन में अमन की, जागर जगाने की जरूरत है,
जहाँ में प्यार का सागर, बहाने की जरूरत है।
मिलन मोहताज कब है, ईद, होली और क्रिसमस का-
दिलों में प्रीत की गागर, सजाने की जरूरत है।।

kshama ने कहा…

हाथ रँगे है रँगा है जीवन , रस से देखो पगा है जीवन
एक दुकान है मीठे की , साली भी मुहँ-बोली है

देवर-भाभी साली-जीजा , रिश्ते-नाते प्यार भरे
सखी सहेली यार मिले , बात-बात में हँसी-ठिठोली है

गीत प्रीत की धुन पर नाचो , साँसों की सरगम पर नाचो
हाथ पकड़ कर दम भर नाचो , आई मस्तों की टोली है
Wah! Kya bahardaar panktiyan hain!
Holi bahut mubarak ho!

डॉ. मोनिका शर्मा ने कहा…

होली है होली है , रँगों की हमजोली है
ढोल नगाड़े मस्त बजाओ , मनुवा की समझो बोली है

मनमोहक रचना ....शारदा जी , होली की शुभकामनाएँ

रचना दीक्षित ने कहा…

होली है होली है , रँगों की हमजोली है
ढोल नगाड़े मस्त बजाओ , मनुवा की समझो बोली है

टेसू फूले फागुन बोले , अमुवा के बौरों से खेले
रँगों की चादर ओढ़ाओ , ऋतुओं की आई डोली है

रंगों कि अद्भुत छटा बिखेरी है शारदा जी आपने.
होली की हार्दिक शुभकामनाएँ.

Udan Tashtari ने कहा…

मस्त रचना...

पी.एस .भाकुनी ने कहा…

होली है होली है , रँगों की हमजोली है
ढोल नगाड़े मस्त बजाओ , मनुवा की समझो बोली है,,,,,,,
मनमोहक रचना . होली की शुभकामनाएँ

बेनामी ने कहा…

शारदा जी,

होली के इस अवसर पर फागुन की मस्ती डूबा एक मधुर गान लगी ये पोस्ट......सुन्दर|
आपको और आपके परिवार को रंगों के त्यौहार की बधाई|

उम्मतें ने कहा…

सुन्दर रचना ! रंग पर्व पर हार्दिक शुभकामनायें !

Kunwar Kusumesh ने कहा…

हफ़्तों तक खाते रहो, गुझिया ले ले स्वाद.
मगर कभी मत भूलना,नाम भक्त प्रहलाद.
होली की हार्दिक शुभकामनायें.

वन्दना अवस्थी दुबे ने कहा…

रंग-पर्व पर हार्दिक बधाई.

दिगम्बर नासवा ने कहा…

टेसू फूले फागुन बोले , अमुवा के बौरों से खेले
रँगों की चादर ओढ़ाओ , ऋतुओं की आई डोली है ...

सुंदर और लाजवाब गीत है होली का .....
आपको और समस्त परिवार को होली की हार्दिक बधाई और मंगल कामनाएँ ....

महेन्‍द्र वर्मा ने कहा…

टेसू फूले फागुन बोले , अमुवा के बौरों से खेले
रँगों की चादर ओढ़ाओ , ऋतुओं की आई डोली है

बहुत बड़िया, वाह।
यह होली गीत अच्छा लगा।

होली पर्व की अशेष हार्दिक शुभकामनाएं।

Patali-The-Village ने कहा…

सुंदर और लाजवाब गीत है होली का|